बिहार में दाखिल ख़ारिज (Mutation) जो कि Land Record के माध्यम से जमीन का रैयत का नाम पर जो भूमि है उसे Online Mutation के द्वारा विक्रेता की भूमि को क्रेता के नाम पर की जाने की प्रक्रिया है जिसमें उसे अपने जमीन का दाखिल ख़ारिज कर रैयत का दर्जा दिया जाता है | Bihar Bhumi पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करके घर बैठे ही बिहार दाखिल ख़ारिज ऑनलाइन आवेदन कर सकते है |
Bihar Bhumi पर आपको विभिन्न प्रकार के सेवाएँ जैसे – दाखिल ख़ारिज (Mutation),एल० पी० सी० ऑनलाइन आवेदन,जमाबंदी पंजी-2,भू-नक्शा, भू-लगान, भूमि जानकारी बिहार जैसे सेवाओं का लाभ ऑनलाइन उठा सकते हैं, वह भी बिना किसी दफ्तर जाए, घर बैठे।
दाखिल ख़ारिज (Mutation)ऑनलाइन आवेदन – Overview
| विषय का नाम | बिहार दाखिल ख़ारिज(Online Mutation Bihar) ऑनलाइन |
| ऑनलाइन आवेदन संचालित | राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार |
| एप्लीकेशन प्राप्तकर्ता | Biharbhumi.bihar.gov.in |
| दाखिल ख़ारिज आवेदन शुल्क | निशुल्क सेवा |
| ऑनलाइन आवेदन कहां से करें | ऑनलाइन आवेदन राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की वेबसाइट से करें |
| विभाग | Revenue Dept. |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| आवेदन की स्थिति | राजस्व विभाग की वेबसाइट से चेक करें |
| आवेदन रसीद | तुरंत ही दिया जाएगा |
| घर का पता | Click Here |
| आधिकारिक वेबसाइट | Biharbhumi.bihar.gov.in |
| Official Website | Click Here |
बिहार दाखिल खारिज (Bihar Mutation) करने की ऑनलाइन प्रक्रिया – Step By Step
Portal – https://biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi/
- बिहार दाखिल खारिज के लिये ऑनलाइन आवेदन करने के लिये आपको Bihar Bhumi पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और लॉगिन करना होगा | अगर आप नया यूजर है तो रजिस्ट्रेशन करें और पुराने यूजर है तो मोबाइल नंबर डालकर otp भरकर लॉगिन करे।
- रजिस्टर करने के लिए Personal Details, Address Details और Captcha कोड दर्ज करे और Register Now बटन पर क्लिक करे लॉगिन करने के लिए Citizen विकल्प चुने, मोबाइल नंबर दर्ज और Captcha दर्ज करके Sign In बटन पर क्लिक करे बादमे मोबाइल पर प्राप्त OTP को दर्ज करके लॉगिन करले।
- बिहार भूमि लॉगिन पोर्टल खोलने के बाद आपके सामने विभिन्न प्रकार की सेवाएँ का लिस्ट दिखाई देगी उनमे से आपको ऑनलाइन दाखिल खारिज आवेदन करे वाले बटन पर क्लिक करना होगा |
- Online Dakhil Kharij Aavedan करने के लिये अपना जिला / अंचल चुने ! बाद में नया दाखिल खारिज आवेदन करे बटन पर क्लिक करे।
- बिहार दाखिल खारिज (Bihar Mutation) का आवेदन खुलने के बाद आपके निचे दी गई जानकारी दर्ज करनी है।
- Applicant Details
- Document Details
- Buyer Details
- Seller Details
- Plot Details
- Document Upload
- उसके बाद ऊपर दी गई जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Submit बटन पर क्लिक करे आपको TEMP एप्लीकेशन नंबर मिल जाएगा जिसको आप बाद आप चाहे तो अपने दाखिल खारिज के आवेदन की स्थिति भी चेक कर पायेंगे। जिसे दाखिल ख़ारिज त्रुटि जाँच कहा जाता है |
दाखिल ख़ारिज त्रुटि जाँच (Mutation Defect Check) ऑनलाइन करें
बिहार भूमि के द्वारा लिए गये दाखिल ख़ारिज आवेदन को सबमिट करने के बाद आवेदक को अपने आवेदन की स्थिति देखें वाले पेज के माध्यम से दाखिल ख़ारिज त्रुटि जाँच की जाँच कर सकते है |
Portal – https://biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi/trackapplication
- सबसे पहले आपको इस पोर्टल पर आ जाना है जिसके बाद आपको अपना जिला और अचंल का चुनाव करना है |
- जिसके बाद आपको आवेदन संख्या दर्ज करना होगा जो आपको दाखिल ख़ारिज आवेदन को सबमिट करने के बाद प्राप्त हुआ था जो कुछ इस प्रकार का होता है -आवेदन संख्या : TEMP/2381/2025-2026 जिसको लिखने के बाद आपको सुरक्षा कोड को भरकर Search पर क्लिक करना है |
| Action Date | Action — Remarks | Action Taken By |
|---|
बिहार दाखिल खारिज (Bihar Mutation) की स्थिति चेक करें
पोर्टल – https://parimarjan.bihar.gov.in/biharBhumireport/MutationStatusNew
- सबसे पहले आपको APPLICATION STATUS OF MUTATION (म्युटेशन आवेदन की स्तिथि) वाले पेज अपर आ जाना है जिसके बाद आप आवेदन की स्थिति को चेक कर सकते है |
- दाखिल ख़ारिज की स्तिथि चेक करें पेज पर आने के बाद आपको जिला,अंचल,वित्तीय वर्ष select करने के बाद केस नंबर से खोजे,डीड नंबर से खोजे,मौजा से खोजे,प्लाट नंबर से खोजे इसमें से किसी एक ऑप्शन के द्वारा select करके सुरक्षा कोड डालकर Search बटन क्लिक करे।
- अब आपके सामने दाखिल ख़ारिज की स्तिथि आ जाएगी जिसमें आपको बिहार दाखिल खारिज (Bihar Mutation) का विवरण मिल जायेगा की आपका आवेदन स्वीकृत किया गया है या अस्वीकृत |
संबंधित लेख
| > दाखिल खारिज स्टेटस चेक | > जमाबंदी पंजी देखें |
| > भू नक्शा बिहार देखें | > रजिस्टर २ बिहार देखें |
| > बिहार ऑनलाइन लगान भुगतान | > |